स्वतंत्र बोल
रायपुर 15 फरवरी 2026. लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता विजय कुमार भतपहरी एक बार फिर चर्चा में है। कांग्रेस सरकार में विभागीय प्रमुख बनकर मलाई खाने और हिट विकेट होकर कुर्सी गंवाने भतपहरी की शिकायत बीजेपी के वरिष्ठ नेता ननकी राम कंवर ने किया है। ननकी राम कंवर के पत्र भतपहरी के साथ सरकार के सुशासन के दावों की पोल खोल दिया है, जिसमे भ्रष्ट अधिकारी को लोक निर्माण विभाग का मुखिया बनाया गया है।
कंवर द्वारा पत्र लिखने से सरकार असहज हुई और एक बारे फिर वही स्थिति बन रही है। भतपहरी पर पूर्व में भी भ्रष्टाचार और अनियमितता के कई मामले आर्थिक अपराध ब्यूरो में दर्ज है, साल 2016 में रायपुर में चीफ इंजीनियर रहते उनके घर में एसीबी ने छापेमारी कर करोडो की संपत्ति बरामद किया था। कंवर ने मुख्य सचिव विकाशील गुप्ता को जनवरी में पत्र लिखा था जो फरवरी में वायरल हुआ है और अभी तक सरकार ने कोई कार्यवाही नहीं की है।
कांग्रेस की सरकार में भूपेश बघेल ने भतपहरी को प्रमुख अभियंता बनाया था, पर अपनों को उपकृत करने पर ईएनसी से हटाकर ओएसडी बनाकर मंत्रालय में अटैच किया था। उनके स्थान पर केके पिपरी को प्रमुख अभियंता बनाया गय। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने और अरुण साव के लोक निर्माण मंत्री बनने के बाद भतपहरी के दिन लौटे और दोबारा ईएनसी की कुर्सी मिल गई। यह सही है कि भ्र्ष्टाचार के गंभीर आरोपों के बाद भी उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सरकार ने भतपहरी को ईएनसी बनाकर रखा है।
महिला बाल विकास में अभिषेक का टेंट लगेगा, व्यापक और साईं इवेंट हुए बाहर !


