पोस्टिंग के वसूली करने वाले OSD फ़ोन बंदकर गायब हुए, मंत्री केदार कश्यप के निर्देशों पर हुई वसूली ?

स्वतंत्र बोल
रायपुर 26 जून 2026.  परिवहन विभाग में पोस्टिंग के नाम पर लाखो रुपये वसूली और होटल में बैठक संबंधी खबरों के बाद हड़कंप मचा हुआ है। परिवहन मंत्री केदार कश्यप के ओएसडी प्रदीप वैद फ़ोन बंद कर गायब हो गए है, विभागीय सूत्र बताते है कि प्रदीप वैद मंत्री बंगला जाना भी बंद कर दिया है। दरअसल प्रदीप वैद ने परिवहन विभाग के आरक्षक, सब इंस्पेक्टर और निरीक्षकों को मलाईदार पोस्टिंग देने का वादा किया और उसके बदले में उनसे करोडो रुपये की वसूली की। इस काम में उसका सहयोगी टेलीफ़ोन ऑपरेटर सुमेन्द्र साहू भी शामिल है।
स्वतंत्र बोल में खबरे प्रकाशित होने के बाद से प्रदीप बैद फ़ोन बंद कर कार्यालय जाना भी छोड़ दिया है। फ़ोन बंद कर गायब होने से मंत्री बंगले में पदस्थ अन्य स्टाफ भी हैरान है। वैद के नहीं होने से सहकारिता और परिवहन विभाग की बैठकों में दूसरे अधिकारी शामिल हो रहे है।

ad

क्या मंत्री के निर्देशों पर हुई वसूली ?
परिवहन विभाग मलाईदार विभाग माना जाता है, मंत्री बंगले में पदस्थ ओएसडी बिना मंत्री के जानकारी के ना तो फ़ोन कर सकते है ना ही कोई अन्य काम। प्रदीप वैद को मंत्री केदार कश्यप के बंगले में हर फ़ोन करने से लेकर ने हर जरुरी दूसरे काम करने की स्वतंत्रता है, ऐसे में उसने पोस्टिंग के नाम पर करोडो रुपये की वसूली करने नवा रायपुर के में फेयर होटल में तीन दिनों तक रूम किराये लेकर बैठक करता रहा और पोस्टिंग में प्रभावित होने वाले सभी लोगो से भेंट मुलाकात किया। अब सवाल उठता है कि प्रदीप वैद मंत्री केदार कश्यप के निर्देशों पर परिवहन विभाग के कर्मियों से वसूली किया और वसूली का पैसा मंत्री कश्यप को भी दिया ? इन सवालो का जवाब आना बाकी है। उधर इन खबरों पर अब तक मंत्री केदार कश्यप की प्रतिक्रिया नहीं आई है। इन्ही सवालो का जवाब लेने स्वतंत्र बोल मंत्री के बंगले भी गई पर मंत्री नहीं मिले,, तो उनके मोबाइल में फ़ोन भी किया पर नो रिस्पॉन्स रहा। उधर लेन-देन और होटल का एक वीडियो भी सामने आया है।

youtube

 

ट्रांसफर में खेला: आलीशान होटल में तीन दिन चली बैठके, दो महीने बाद जारी हुआ आर्डर.. वापसी के लिए दबाव !