स्वतंत्र बोल
राजनांदगांव 12 नवंबर 2026: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस में बम होने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर-2 पर रोक दिया गया। करीब 45 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। पुलिस और सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
डॉग स्क्वॉड से ट्रेन और आसपास के इलाके की जांच
सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल रेलवे स्टेशन पर तैनात किया गया। इसके बाद डॉग स्क्वॉड की मदद से ट्रेन और आसपास के क्षेत्र की तलाशी ली गई। सुरक्षा बल पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ
मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को अपने कब्जे में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, फिलहाल यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस में बम होने की सूचना की पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।


