स्वतंत्र बोल
रायपुर 31 मई 2025. पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव रहे शैलेन्द्र कुमार पटेल का ‘कुलसचिव’ की कुर्सी से मोह छूट नहीं रहा है। दो दिन पहले राज्य शासन ने उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद पटेल को विश्वविद्यालय से हटाकर से उच्च शिक्षा संचालनालय में अटैच किया था। पटेल ने 30 मई को संचालनालय में उपस्थिति दिखा दिया है। उसके साथ ही उच्च न्यायालय के सिंगल बेंच के फैसले के विरुद्ध डिवीजन बेंच में अपील पर तत्काल राहत देने की मांग किया है। पटेल ने उच्च न्यायालय में 31 मई को केस फाइल किया है, जिसमे सुनवाई कब होगी स्पष्ट नहीं है। इसके पहले भी पटेल ने उच्च शिक्षा द्वारा संचालनालय में अटैच करने पर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल किया था, जहाँ सिंगल बेंच ने उसे रजिस्ट्रार पद के लिए अयोग्य पाया है। इस आदेश को डिवीजन बेंच में चुनौती दिया है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
प्रभारी कुलसचिव की कुर्सी से हटने का असर पटेल के चेहरे पर दिखने लगा है। 30 मई को उच्च शिक्षा संचालनालय में उपस्थिति देने गए पटेल को आधे दिन आयुक्त के स्टेनो के चेंबर के बाहर बैठे देखा गया। संचालनालय के सूत्रों के अनुसार पटेल अपने लिए बैठने की जगह तलाशता रहा पर उसे जगह नहीं मिली, अधिकारियो की अनुपस्थिति में चेंबर और मीटिंग रूम नहीं खोला गया. ऐसे में पटेल स्टेनो के चेंबर के बाहर बैठे दिखा और सेकंड हाफ में निकल गया। सेकंड हाफ में संचालनालय में पदस्थ एक सहायक ग्रेड 1 के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन था ऐसे में कार्यक्रम में शामिल हुए बिना ही निकल गया था।
