समग्र शिक्षा में अधिकारी बेच रहे नौकरी, पैसे लेकर दे रहे नियुक्ति.. अभ्यर्थियों का गंभीर आरोप।

स्वतंत्र बोल
रायपुर 01 अगस्त 2025.  समग्र शिक्षा में ऑउटसोर्सिंग के माध्यम से भरे जाने वाले पदों में धांधली की जा रही है। अभ्यर्थियों ने समग्र शिक्षा के संचालक और जिम्मेदार अधिकारियो पर लेनदेन कर अयोग्य अभ्यर्थियों को बैकडोर से नियुक्ति देने का आरोप लगाया है। इस पुरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की है। शिकायत अनुसार समग्र शिक्षा के द्वारा व्यावसायिक शिक्षा संचालन हेतु वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोवाइडर भर्ती में बिना किसी साक्षात्कार के, बिना किसी चयन मापदंड के सिर्फ पैसे के बल पर अयोग्य लोगो की भर्ती किया जा रहा है जो कि योग्य युवाओं के साथ अन्याय है!  यह भी आरोप है कि प्रदेश में कुल 6 कंपनी को काम दिया गया है जबकि कुल 3 कंपनी को ही L 1 अलॉट किया गया जो कि जैम पोर्टल के नियमों का खुला उल्लंघन है एवं ना ही विभाग के द्वारा किसी भी कंपनी को वर्क ऑर्डर दिया गया उन्होंने यह आरोप लगाया कि समग्र के अधिकारियों एवं कंपनी के कॉर्डिनेटरों की मिलीभगत से इस भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है !

 

इन अधिकारियो की भूमिका

शिकायतकर्ता आयुष दीवान, ज्ञानप्रकाश चंद्राकर, नीरज चंद्राकर सहित दर्जनों अभ्यर्थियों ने समग्र शिक्षा के संचालक संजीव झा, उपसंचालक राजेश कुमार सिंह, सहायक संचालक मंजुलता साहू पर वेंडर कंपनियों से मिलीभगत कर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है।