गिरफ्तार नन को जमानत, रिसीव करने पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

स्वतंत्र बोल
रायपुर 2 अगस्त 2025: बीते 25 जुलाई को दुर्ग से गिरफ्तार ननों और एक युवक को आज NIA कोर्ट ने जमानत दे दी। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को हाईकोर्ट ने दुर्ग से गिरफ्तार नन मामले में अपना फैसला सुरक्षित रखा है. शुक्रवार को बिलासपुर NIA कोर्ट में इस मामले की सुनवाई पूरी हो गई. दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने फैसले को सुरक्षित रख लिया था. जिस पर शनिवार को उन्हें बेल मिल गई. एनआईए कोर्ट ने गिरफ्तार दोनों नन और उस युवक को 50-50 हजार के मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया. तीनो को लेने केरल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता, और एक खास समुदाय से जुड़े नेता दुर्ग जेल पहुंचे थे.

सुबह पहुंच गई थी नेताओं की टीम 

दुर्ग सेंट्रल जेल में बंद ननों से मिलने के लिए राज्यसभा सांसदों की टीम पहुंची. जिसमें कांग्रेस सांसद जोश के मानी, सीपीआई से पी संतोष कुमार और जॉन ब्रिटाश और सिस्टर वंदना फ्रांसिस के भाई जोसेफ मैथ्यू भी आए.इस दौरान सभी ने ननों से मुलाकात की और जेल से बाहर आकर कहा कि आज ननों की बेल पर सुनवाई हुई. जिसमें उन्हें बेल मिली इसे लेकर हम खुश हैं.

आपको बता दें कि बीजेपी केरल प्रदेश उपाध्यक्ष सन जॉर्ज भी दुर्ग सेंट्रल जेल में मौजूद थे.उन्होंने ने भी ननों से मुलाकात की है. उन्होंने कहा है कि इस मामले में कानून अपना काम कर रहा है. तीनो को लेने केरला भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता, और एक खास समुदाय से जुड़े नेता दुर्ग जेल पहुंचे थे। जमानत के बाद जेल के बहार मिठाइयां भी बाटी गई.