Delta के सिस्टम में खराबी, एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, फ्लाइट्स पर असर, चिंता में यात्री 

Aircraft parked at airport 11a0875a

स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 23 नवंबर 2026:
अमेरिका में रविवार को हजारों हवाई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। Delta Air Lines के एक तकनीकी सिस्टम में खराबी के कारण करीब 3,500 उड़ानों में देरी हुई। इसका असर अटलांटा और न्यूयॉर्क जैसे बड़े शहरों के एयरपोर्ट पर पड़ा। अटलांटा एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए उड़ानों की आवाजाही भी रोकनी पड़ी। अमेरिकी एविएशन एजेंसी FAA ने अटलांटा जाने वाली फ्लाइट्स पर करीब एक घंटे तक रोक लगाई थी। बाद में इसे हटा दिया गया, लेकिन उड़ानों का शेड्यूल सामान्य होने में समय लगा।

ad

विमान का वजन और बैलेंस चेक करने वाला सिस्टम खराब

दरअसल, Delta Air Lines के Weight and Balance ऑटोमेटेड सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई थी। यह सिस्टम उड़ान से पहले विमान का वजन और बैलेंस चेक करने में मदद करता है। इस सिस्टम के जरिए विमान में बैठे यात्रियों, उनके सामान और कार्गो के वजन का हिसाब लगाया जाता है। इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलती है कि विमान का वजन और संतुलन उड़ान के लिए सुरक्षित है।

youtube

कर्मचारियों को मैनुअली करना पड़ा काम

सिस्टम में खराबी आने के बाद कर्मचारियों को विमान के वजन और बैलेंस का पूरा हिसाब खुद करना पड़ा। यानी कंप्यूटर से होने वाला काम मैनुअली किया गया। इस प्रक्रिया में ज्यादा समय लगा, जिससे उड़ानों में देरी हुई।

Delta ने यात्रियों से मांगी माफी

Delta ने इस परेशानी के लिए यात्रियों से माफी मांगी। कंपनी ने बताया कि उसकी टेक्निकल टीम सिस्टम को ठीक करने में लगी थी। बाद में कंपनी ने जानकारी दी कि ऑटोमेटेड सिस्टम दोबारा काम करने लगा है। कंपनी के मुताबिक, रविवार को Delta और Delta Connection की करीब 5,000 उड़ानें शेड्यूल थीं। रिपोर्ट के अनुसार, देरी और कैंसिलेशन की करीब 70% घटनाएं इसी तकनीकी खराबी से जुड़ी थीं। बाकी उड़ानों पर खराब मौसम और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से जुड़े कारणों का असर पड़ा।

यात्रियों को रिफंड और होटल की सुविधा

तकनीकी खराबी से प्रभावित यात्रियों को Delta ने अगली उपलब्ध फ्लाइट में बुकिंग देने की बात कही। जरूरत पड़ने पर यात्रियों को खाना और होटल की सुविधा भी दी गई। वहीं, जिन यात्रियों की फ्लाइट कैंसिल हो गई और वे अब सफर नहीं करना चाहते थे, उनके लिए रिफंड का विकल्प रखा गया।