मौसम का दोहरा असर, कहीं बारिश तो कहीं कोहरा; जानें आने वाले दिनों का हाल

Overcast sky over agricultural f… 23b244cc

स्वतंत्र बोल
रायपुर 22 नवंबर 2026
: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो रही है, तो कहीं सुबह कोहरे और रात में ठंड का असर दिख रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 नवंबर से रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। सोमवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर किसी भी इलाके में अलर्ट जारी नहीं किया है। अगले दो दिनों तक कुछ जगहों पर बारिश के आसार हैं। इसके बाद बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ सकती हैं और न्यूनतम तापमान गिरने से ठंड बढ़ेगी।

ad

रायपुर में बादल छाए रहने के आसार

राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में सोमवार को बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

youtube

बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र 22 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे तक सक्रिय था। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बादल और बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं। अगले दो दिनों तक प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।

पिछले 24 घंटे में इन इलाकों में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश दुलदुला और पत्थलगांव में 3-3 सेंटीमीटर हुई।

स्थान बारिश
दुलदुला 3 सेंटीमीटर
पत्थलगांव 3 सेंटीमीटर
बागभरा 1 सेंटीमीटर
वाड्रफनगर 1 सेंटीमीटर
भैयाथान 1 सेंटीमीटर
जशपुरनगर 1 सेंटीमीटर
रामानुजगंज 1 सेंटीमीटर

जगदलपुर में सबसे ज्यादा तापमान, दुर्ग में रात ठंडी

पिछले 24 घंटे में जगदलपुर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री रहा। दुर्ग में रात का तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अलग-अलग शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
रायपुर 29.1°C 19.2°C
माना 29.9°C 18°C
बिलासपुर 26.5°C 20.6°C
राजनांदगांव उपलब्ध नहीं 19.2°C
जगदलपुर 30.6°C 15.9°C
अंबिकापुर 27.1°C 19.2°C
दुर्ग 28.6°C 16.4°C
पेंड्रा रोड उपलब्ध नहीं उपलब्ध नहीं

रायपुर में रविवार सुबह कोहरा छाया रहा, जबकि दिन में धूप निकली। शाम होते ही ठंड बढ़ने लगी। सोमवार सुबह भी ठंड का असर बना रहा। आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट से ठंड और बढ़ने की संभावना है।