अपैक्स बैंक में पावर गेम: दोपहर एमडी की छुट्टी, देर शाम हो गई वापसी।

स्वतंत्र बोल
रायपुर 06 मई 2026. छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपैक्स बैंक) में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बैंक के प्राधिकृत अधिकारी और एमडी के बीच गहरी खाई हो गई है, स्थिति ऐसी की दोनों एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते। बैंक के प्राधिकृत अधिकारी केदारनाथ गुप्ता एमडी कमलनारायण कांडे को हटाने के लिए मंत्री केदार कश्यप और सीनियर अधिकारियो से चर्चा कर चुके है। स्वतंत्र बोल ने एक दिन पहले इस संबंध में खबरे भी प्रकाशित किया था। 06 मई को दोपहर में कांडे को हटाने का आदेश सहकारिता विभाग ने जारी किया, जिसके बाद असंतुष्ट वर्ग में उत्साह का माहौल था। देर शाम सहकारिता विभाग के अपने आदेश पर यूटर्न लेते हुए उन्हें अपैक्स बैंक में एमडी यथावत रखते हुए मंत्री के ओएसडी पद से हटाने का संसोधित आदेश जारी कर चौका दिया। कमलनारायण कांडे अपैक्स बैंक एमडी के साथ सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के ओएसडी के दोहरे पद पर थे।

ad
दोपहर जारी हुआ आदेश

 

youtube

एमडी की होगी छुट्टी ? चैयरमेन की नाराजगी बन रही वजह.. मंत्री से की शिकायत।

पावरगेम जारी-
बैंकिंग सूत्रों के अनुसार कमलनारायण कांडे को एमडी पद से हटवाने प्राधिकृत अधिकारी ने बड़ी मशक्कत किया था, उधर कमलनारायण कांडे भी अपने राजनांदगांव कनेक्शन पर लगे रहे। कांडे कवर्धा के शक्कर कारखाने के शुरुआत से लेकर लंबे समय तक रहे और मूलतः राजनांदगांव जिले के रहवासी है। उधर देर शाम सहकारिता विभाग ने अपने दोपहर के आदेश को संसोधित करते हुए मंत्री के ओएसडी पद से हटाने का आदेश जारी किया, जो बैंक में चल रहे रस्साकसी को उजागर करता है।

शाम को जारी हुआ संसोधित आदेश..

 

 

साड़ी खरीद घोटाला: जांच जारी, लेकिन जिम्मेदारी तय नहीं !