स्वतंत्र बोल
रायपुर 23 मई 2026. महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की ओएसडी की छुट्टी हो गई है। रूही टेम्भुरकर मंत्री राजवाड़े के साथ करीब ढाई वर्षो से थी, इस दौरान मंत्री राजवाड़े को अनेक तरह की विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ा। मंत्री से जूड़े कार्यकर्ता रूही टेम्भुरकर के व्यवहार से नाराज थे, और कई बार शिकायत भी हुआ था, पर मंत्री नजर अंदाज करती रही। विशेष सहायक के हटाए जाने से नाराज कार्यकर्ताओ में उत्साह होगा। बताते है कि टेम्भुरकर को सूरजपुर बीजेपी जिलाध्यक्ष के सहयोग के बाद मंत्री का विशेष सहायक बनाया गया था। रूही टेम्भुरकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उपायुक्त है, जो प्रतिनियुक्ति पर ढाई वर्षो से लक्ष्मी राजवाड़े के मंत्री स्टाफ में थी। प्रदेश में हुए साडी घोटाले में मंत्री के घिरने का एक कारण विशेष सहायक को बताया जाता है।



