100 साल पुराने अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, जानें प्रशासन ने क्यों लिए फैसला

Chhattisgarh Budget 2026 27 2026 11 23T093214.301

स्वतंत्र बोल
राजनांदगांव 23 नवंबर 2026:
गोल बाजार स्थित मटन मार्केट में सोमवार सुबह प्रशासन ने करीब 100 साल पुराने अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर एसडीएम, तहसीलदार और नगर निगम की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था। गोल बाजार क्षेत्र में लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। मटन मार्केट के आसपास दुकानदारों और ठेला संचालकों ने सड़क और फुटपाथ पर कब्जा कर लिया था। इससे बाजार में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती थी। कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती थी।

ad

सड़क और फुटपाथ से हटाए गए कब्जे

स्थानीय व्यापारियों और रहवासियों ने अतिक्रमण को लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की थी। इसके बाद कलेक्टर जितेंद्र यादव ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। निर्देश के बाद प्रशासन ने संयुक्त टीम बनाई। इसमें एसडीएम, तहसीलदार और नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे। टीम सोमवार सुबह जेसीबी और अन्य साधनों के साथ मौके पर पहुंची।

youtube

टीन शेड और चबूतरे भी हटाए

कार्रवाई से पहले अतिक्रमणकारियों को समझाइश दी गई। इसके बाद मटन मार्केट के आसपास बने अवैध निर्माण हटाने का काम शुरू किया गया। प्रशासन ने दुकानों के आगे बढ़ाए गए हिस्सों, टीन शेड, चबूतरे और अन्य अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।