स्वतंत्र बोल
रायपुर 18 जून 2025. पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के पूर्व डिप्टी रजिस्ट्रार शैलेन्द्र कुमार पटेल की याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने याचिका ख़ारिज करते हुए तीखी टिप्पणी की है। उच्च शिक्षा विभाग ने पटेल को रजिस्ट्रार पद के लिए अपनी जाँच में अयोग्य पाया था, हाईकोर्ट बिलासपुर ने उस पर मुहर लगते हुए चयन को निरस्त कर दिया था। जिसे शैलेन्द्र कुमार पटेल ने डिवीजन बेंच में अपील किया था, डिवीजन बेंच ने सुनवाई करते हुए याचिका ख़ारिज कर दिया और कहा कि “यह केस चलने के लायक ही नहीं है इसे पहले ही ख़ारिज हो जाना था। ऐसे में पटेल के वकील कोर्ट से निवेदन करते रहे तो कोर्ट ने फटकारते हुए कहा कि की जाँच समिति को अपनी योग्यता के दस्तावेज दिखाओ, हमारा समय ख़राब करो.. केस डिसमिस किया जाता है।” कोर्ट की आदेश के बाद पटेल का रजिस्ट्रार पद में नियुक्त होने का सपना टूट गया है। शैलेन्द्र कुमार पटेल की पीएचडी और नेट की डिग्री भी फर्जी है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
उपकुलसचिव पद में हुए चयन पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। पटेल को उच्च शिक्षा विभाग ने उपकुलसचिव पद के लिए भी अयोग्य पाया है उसके बाद भी सस्पेंड नहीं किया ना ही नोटिस जारी किया गया है। पटेल उपकुलसचिव पद के लिए निर्धारित योग्यता को भी पूरा नहीं करता है, उसे बीते महीने संचालनालय नवा रायपुर में अटैच किया गया है।
पहले नियुक्ति के लिए अफसरों को कोर्ट में घसीटा, अब कोर्ट के आदेशों को डबल बेंच में दी चुनौती..

