स्वतंत्र बोल
रायपुर 23 नवंबर 2026: भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। वे बीती रात रायपुर पहुंचे। आज वे दिनभर अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से लेकर खिलाड़ियों और युवतियों से संवाद तक उनका कार्यक्रम तय है। उनके दौरे को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। डॉ. हेमांग जोशी आज संगठन के युवा नेताओं को मार्गदर्शन भी देंगे।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल
डॉ. हेमांग जोशी सबसे पहले BJYM की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। बैठक का आज दूसरा दिन है। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव भी मौजूद रहेंगे। बैठक के अलग-अलग सत्रों में संगठन से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा हो रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा नेताओं को संगठन मजबूत करने के टिप्स देंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे।
खिलाड़ियों से करेंगे संवाद
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद डॉ. हेमांग जोशी साइंस कॉलेज पहुंचेंगे। यहां वे खिलाड़ियों से संवाद करेंगे। इस दौरान खेल और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर उनसे सीधी बातचीत करेंगे।
युवतियों से भी करेंगे चर्चा
इसके बाद वे अग्रसेन भवन में युवतियों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां युवतियों की समस्याओं, करियर और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर चर्चा होगी।


