DGP नियुक्ति पर नया मोड़, 3 महीने का एक्सटेंशन, आखिर कैसे बदल गया समीकरण?

MP IPS promotion (1)

स्वतंत्र बोल
भोपाल 23 नवंबर 2026:
मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना को तीन महीने का सेवा विस्तार (एक्सटेंशन) मिलने की संभावना है। यदि उन्हें यह एक्सटेंशन मिलता है, तो वे फरवरी 2027 तक इस पद पर बने रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार ने इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र लिखकर औपचारिक मंजूरी मांगी है।

ad

वरुण कपूर हो सकते हैं रेस से बाहर

कैलाश मकवाना को तीन महीने का एक्सटेंशन मिलने की स्थिति में 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी वरुण कपूर डीजीपी बनने की दौड़ से बाहर हो सकते हैं। वरुण कपूर 30 मई 2027 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। नियमों के अनुसार, डीजीपी पद पर नियुक्ति के समय संबंधित अधिकारी की सेवा कम से कम 6 महीने शेष होनी चाहिए। यदि नियुक्ति की प्रक्रिया दिसंबर या उसके आगे खिसकती है, तो वरुण कपूर इस नियम के कारण दौड़ से बाहर हो सकते हैं। वे वर्तमान में जेल डीजी हैं, वरिष्ठता क्रम में सबसे ऊपर हैं और उन्हें साइबर सुरक्षा का अच्छा अनुभव है।

youtube

प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव और उपेंद्र जैन के नाम पर चर्चा

वरुण कपूर के अलावा 1991 बैच के ही दो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों—प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव और उपेंद्र जैन के नामों पर चर्चा चल रही है। आईपीएस प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव वर्तमान में होमगार्ड डीजी हैं। यदि उनके नाम पर सहमति बनती है, तो वे मध्य प्रदेश की पहली महिला डीजीपी होंगी। वहीं, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) के डीजी उपेंद्र जैन की भी मजबूत दावेदारी मानी जा रही है, जो वर्ष 2027 में रिटायर होंगे।

चौथे दावेदार के रूप में पंकज श्रीवास्तव का नाम

इन तीनों अधिकारियों के साथ-साथ 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी पंकज श्रीवास्तव का नाम भी चौथे दावेदार के रूप में सामने आ रहा है। वे फिलहाल स्पेशल डीजी के पद पर तैनात हैं और वरिष्ठता क्रम में तीनों अधिकारियों के बाद चौथे स्थान पर हैं।

कैसे होता है DGP का चयन?

  • मौजूदा डीजीपी के रिटायरमेंट से तीन महीने पहले पात्र आईपीएस अधिकारियों के नाम संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेजे जाते हैं।

  • यूपीएससी की स्क्रीनिंग कमेटी अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड, वरिष्ठता और अन्य पहलुओं की समीक्षा करती है।

  • इसके बाद यूपीएससी तीन अधिकारियों का एक पैनल तैयार कर राज्य सरकार को भेजती है।

  • अंत में राज्य सरकार इस पैनल में शामिल किसी एक अधिकारी के नाम पर अंतिम मुहर लगाती है।