Skip to content
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
Swatantrabol
  • Home
  • Exclusive
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • संपादकीय
  • राजनीति
  • चौपालचर्चा
  • अंदरूनी ख़बर
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • Epaper
  • विदेश
क्राइम

मोबाइल पर आया एक लिंक, 6 दिन में खाते से 5.44 लाख गायब

    स्वतंत्रबोलOctober 10, 2026October 10, 2026
Woman checking phone cyber fraud

स्वतंत्र बोल
रायपुर 10 अक्टूबर 2026:
राजधानी में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यहां अनजान लिंक खोलने के बाद एक महिला के बैंक खाते से छह दिनों में 5.44 लाख रुपये निकल गए। शिकायत के मुताबिक, महिला के पति ने मोबाइल पर आया लिंक खोला था। इसके बाद 20 से 26 सितंबर के बीच अलग-अलग किस्तों में रकम अज्ञात खातों में ट्रांसफर हुई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ad

आरडी तुड़वाने के बाद खाते में जमा हुए थे 7.63 लाख रुपये

शिकायत के अनुसार, महिला और उनके पति ब्रिजेश चंद्र शुक्ला के नाम श्रीराम फाइनेंस में रिकरिंग डिपॉजिट (आरडी) खाता था। महिला ने 19 सितंबर को यह आरडी तुड़वाई थी। इसके बाद 7,63,412 रुपये शिवानंद नगर स्थित एसबीआई शाखा के खाते में जमा हुए।

youtube

इस बैंक खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर महिला के पति इस्तेमाल करते हैं। इसी मोबाइल पर अनजान लिंक आया था, जिसे उन्होंने खोल दिया।

छह दिनों में अलग-अलग किस्तों में निकले पैसे

शिकायत में दी गई जानकारी के मुताबिक, खाते से रकम कई किस्तों में निकाली गई। निकासी का विवरण इस तरह है:

  • 20 सितंबर: 87 हजार रुपये।
  • 21 सितंबर: 87 हजार रुपये।
  • 22 सितंबर: पांच किस्तों में कुल 94 हजार रुपये।
  • 23 सितंबर: 89 हजार रुपये।
  • 24 सितंबर: 89 हजार रुपये।
  • 26 सितंबर: 98 हजार रुपये।

इस तरह छह दिनों में खाते से कुल 5.44 लाख रुपये निकल गए।

मोबाइल में अनजान ऐप इंस्टॉल होने की आशंका

महिला को आशंका है कि अनजान लिंक खोलने के बाद मोबाइल में कोई अनजान ऐप इंस्टॉल हुआ होगा। उनका शक है कि इसी के जरिए खाते से रकम निकाली गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Follow Us

f Facebook ▶ YouTube 📷 Instagram 𝕏 Twitter / X
Tagged Bank Account Fraud, Cyber Crime Chhattisgarh, Mobile Link Scam, Raipur Cyber Fraud, Unknown Link Scam

Post navigation

कार के उड़े परखच्चे, पुलिस जवान समेत 2 की मौत:खरोरा के पास बड़ा हादसा
रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, ट्रम्प के फैसले से क्यों मचा विवाद?

Related Posts

8

2 दिन के अंदर दूसरा मर्डर केस : घर में घुसकर अधेड़ की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

June 3, 2025June 3, 2025

स्वतंत्र बोल कवर्धा 02जून 2025:  छत्तीसगढ़ के कवर्धा से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई…

वैध शराब जब्त : चुनाव में खपाने की थी तैयारी, पेशेवर तस्कर समेत दो आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब जब्त : चुनाव में खपाने की थी तैयारी, पेशेवर तस्कर समेत दो आरोपी गिरफ्तार

February 7, 2025February 7, 2025

अवैध शराब जब्त : चुनाव में खपाने की थी तैयारी, पेशेवर तस्कर समेत दो आरोपी…

26

रिश्तेदार बहन के लवर का मर्डर, दो भाई गिरफ्तार

April 2, 2025April 2, 2025

स्वतंत्र बोल रायगढ़, 02 अप्रैल 2025: धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तराईमार में युवक की हत्या…

Swatantrabol ad

Recent Update

  • घर लौटा पति तो सामने आया खौफनाक मंजर, मां-बेटे की हत्या; बेटी गंभ
  • सूरजपुर डबल मर्डर: फांसी की सजा के बाद तीनों दोषियों को कहां भेजा गया?
  • होटल में युवती की मौत, प्रेमी की गिरफ्तारी की वजह क्या?
  • रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, ट्रम्प के फैसले से क्यों मचा विवाद?
  • मोबाइल पर आया एक लिंक, 6 दिन में खाते से 5.44 लाख गायब

About Us

Swatantrabol.com

हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।

ContactUs

SWATANTRABOL

  • Address: RAIPUR (CHHATTISGARH)
  • Mobile No: 07714334457
  • Contact us: bolswatantra@gmail.com

Quick Menu

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Epaper

Latest News

  • घर लौटा पति तो सामने आया खौफनाक मंजर, मां-बेटे की हत्या; बेटी गंभ
  • सूरजपुर डबल मर्डर: फांसी की सजा के बाद तीनों दोषियों को कहां भेजा गया?
  • होटल में युवती की मौत, प्रेमी की गिरफ्तारी की वजह क्या?
Copyright © 2026 Swatantrabol Theme: News Record By Artify Themes.