स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार, बैग में गांजे के छह पैकेट, फिर जानें क्या हुआ?

Classic Photocentric Travel Vlog YouTube Thumbnail

स्वतंत्र बोल
रायपुर 24 नवंबर 2026:
रायपुर में गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डीडी नगर थाना पुलिस ने सरोना रेलवे स्टेशन से एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास मौजूद बैंगनी रंग के ट्रैवल बैग से गांजे के 6 पैकेट मिले हैं। इनका कुल वजन 12 किलो है। जब्त गांजे की कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपए बताई गई है। गिरफ्तार महिला महाराष्ट्र के मुंबई की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक, 23 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सरोना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर एक महिला बैंगनी रंग के ट्रैवल बैग में गांजा लेकर ट्रेन का इंतजार कर रही है। सूचना मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस की टीम गवाहों को साथ लेकर स्टेशन पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध महिला को पकड़ लिया।

ad

बैग में मिले गांजे के छह पैकेट

पूछताछ में महिला ने अपना नाम सोनाली मोटे (42) बताया। वह न्यू म्हाडा चॉल, कोकरी अगर, सायन कोलीवाड़ा, मुंबई (महाराष्ट्र) की निवासी है। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके बैंगनी रंग के ट्रैवल बैग से भूरे रंग के टेप में लिपटे छह पैकेट मिले। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक तराजू से गवाहों की मौजूदगी में गांजे का वजन कराया। प्रत्येक पैकेट का वजन 2 किलो था। इस तरह कुल 12 किलो गांजा बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 80 हजार रुपए बताई गई है।

youtube

वैध दस्तावेज नहीं दिखा सकी महिला

पुलिस के अनुसार, महिला गांजे के परिवहन और अपने कब्जे में रखने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सकी। इसके बाद पुलिस ने गांजे को विधिवत जब्त कर सीलबंद कर दिया। मामले में सोनाली मोटे के खिलाफ डीडी नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने महिला को अभिरक्षा में ले लिया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।