श्रद्धालुओं के लिए रेलवे का इंतजाम, इस ट्रेन को मिला स्टॉपेज, जानें कब से कब तक?

WAP 4 Class locomotive of Indian Railways 20190603044845 TRAIN (1)

स्वतंत्र बोल
रायपुर 24 नवंबर 2026:
मध्यप्रदेश के सांची में 74वें चेटियागिरि विहार वर्षगांठ समारोह और पवित्र अवशेषों के प्रदर्शन में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। कोरबा-अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का सांची रेलवे स्टेशन पर 27 और 28 नवंबर 2026 को दो मिनट का अस्थायी ठहराव रहेगा। सांची स्तूप परिसर में 29 और 30 नवंबर को धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन्हें देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली ट्रेन संख्या 18237/18238 को पश्चिम मध्य रेलवे के सांची स्टेशन पर अस्थायी स्टॉपेज दिया गया है।

ad

कोरबा से जाने वाली ट्रेन सुबह 6:42 बजे पहुंचेगी

रेलवे के तय शेड्यूल के मुताबिक, 27 और 28 नवंबर को कोरबा से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सुबह 6:42 बजे सांची स्टेशन पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद सुबह 6:44 बजे रवाना हो जाएगी।

youtube

अमृतसर-बिलासपुर ट्रेन शाम 5:14 बजे पहुंचेगी

इसी तरह, 27 और 28 नवंबर को अमृतसर से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस शाम 5:14 बजे सांची स्टेशन पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद शाम 5:16 बजे आगे के लिए रवाना होगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस अस्थायी ठहराव से सांची में आयोजित धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।