स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली, 09 जून 2025: राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। तीनों आरोपियों राज कुशवाह, विशाल उर्फ विक्की ठाकुर और आकाश राजपूत की तस्वीरें सामने आने के बाद अब मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
जहां एक ओर हत्यारों की पहचान से जांच तेज हो गई है वहीं दूसरी ओर अब सवाल सोनम की भूमिका पर भी उठने लगे हैं। क्या यह महज संयोग है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी है? पुलिस अब सोनम के बयानों और उसके संपर्कों की भी गहराई से जांच कर रही है। जल्द ही इस पूरे मामले में कुछ और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
तस्वीरों से खुलेंगे कई राज
पुलिस ने इन तस्वीरों को जांच के अहम आधार के तौर पर जारी किया है। ये फोटो सीसीटीवी और गुप्त निगरानी से मिली जानकारी के बाद सामने आई हैं। अब इनकी मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। 
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति इन तीनों को पहचानता हो या फिर हाल ही में कहीं देखा हो तो तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा और उन्हें इनाम भी दिया जा सकता है।
