दबिश देने गई पुलिस की टीम पर शराब माफियाओं ने किया हमला

स्वतंत्र बोल
रायपुर 21 अगस्त 2025 : छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं के हौसले बुलंद है। आम जनता के साथ मारपीट करते करते अब माफिया पुलिस से भी नहीं डर रहे है। राजधानी रायपुर के सिलयारी इलाके ग्राम कुरूद में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर शराब माफिया ने हमला कर दिया। इस घटना में दो जवानों को चोट आई है, जिस पर आरोपी गजेंद्र धृतलहरे, मनोज धृतलहरे समेत अन्य के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज किया गया है।

मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है। मंगलवार को थाना धरसींवा के अधीन सिलयारी पुलिस चौकी की टीम मुखबीर की सूचना पर ग्राम कुरुद में अवैध शराब की बिक्री पर कार्रवाई करने पहुंची थी।

कोर्ट में पेश नहीं हुए तोमर बंधु, अब संपत्ति होगी कुर्क

इस दरमियान गजेन्द्र घृतलहरे, मनोज घृतलहरे, मोनिका व अन्य परिवार के लोगों ने पुलिस बल के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगे। केवल पुलिस बल के साथ ही नहीं बल्कि ग्राम कुथरैल की महिला कोटवार रानि मानिकपुरी के साथ भी हाथापाई व झूमा-झपटी की गई। मामले में पुलिस आरक्षक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।