स्वतंत्र बोल
रायपुर 21 अगस्त 2025 . लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता की शिकायत मुख्यमंत्री से हुई है। शिकायत में कहा गया कि भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे रहे विजय कुमार भतपहरी को सुशासन की सरकार में प्रमुख अभियंता बनाया गया है। साल 2016 में राजधानी में चीफ इंजिनियर रहते विजय कुमार भतपहरी पर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने छापेमारी कर करोडो की सम्पत्ति का खुलासा किया था। तत्कालीन कांग्रेस की सरकार में भतपहरी को गड़बड़ियों के बाद प्रमुख अभियंता पद से हटाया गया था, उसे मौजूदा सुशासन वाली सरकार ने दोबारा प्रमुख अभियंता बना दिया है।


