मुख्यमंत्री-गृहमंत्री के खिलाफ नारेबाजी, फूंका गया पुतला…

WhatsApp Image 2026 08 10 at 5.53.07 PM

स्वतंत्र बोल
रायपुर 10 अगस्त 2026  राजधानी में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर रायपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक के पास भाजपा सरकार का पुतला दहन कर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए।

ad

कांग्रेस ने दावा किया कि रायपुर में पिछले 7 दिनों में 6 हत्याएं हुई हैं। पार्टी का आरोप है कि लगातार सामने आ रही हत्या, चोरी, डकैती और नशाखोरी जैसी घटनाओं के चलते राजधानी में लोगों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है।

youtube

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और रायपुर के चारों विधायकों पर भी निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राजधानी में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से अपेक्षित स्तर पर समीक्षा और कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।

कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पाने का आरोप लगाते हुए कानून-व्यवस्था में सुधार की मांग की। प्रदर्शन रायपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस ने सरकार से राजधानी में अपराध पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।

हालांकि, कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर भाजपा सरकार या संबंधित जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया फिलहाल सामने नहीं आई है।