स्वतंत्र बोल
रायपुर/दुर्ग 09 जून 2026. थाने में परिजनों पर हुए एफआईआर की जानकारी लेने पहुंचे युवक पर ही हमला हो गया। युवक हेमंत साहू अपने रिश्तेदार के जमानत प्रक्रिया की जानकारी के लिए दुर्ग जिले अमलेश्वर थाना गया था जहा पहले से मौजूद अनीता साहू उसके पति उमेश साहू सहित अन्य लोगो ने गाली गलौच करते हुए मारपीट की। हेमंत ने अमलेश्वर थाना में अनीता साहू उसके पति उमेश साहू सहित अन्य लोगो के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है।
जानकारी अनुसार हेमंत साहू के रिश्तेदार मोनू साहू पर पुलिस ने अपराह दर्ज किया है, जिसकी जानकारी लेने हेमंत थाना पंहुचा था। मोनू कांग्रेस पार्टी से जुड़ा है और उमेश साहू बीजेपी में पदाधिकारी है।



