CEO अपेक्षा व्यास को मुख्यालय अटैच करने के पीछे क्या वजह ?

Ccccccccccccc

स्वतंत्र बोल
रायपुर 28 अक्टूबर 2026. अपैक्स बैंक प्रबंधन ने जिला सहकारी बैंक रायपुर की सीईओ अपेक्षा व्यास को बैंक मुख्यालय नवा रायपुर में अटैच किया है। श्रीमती व्यास पर आर्थिक अनियमितता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप है। व्यास के स्थान पर अपैक्स में डीजीएम भूपेश चंद्रवंशी को सीईओ बनाया गया है। अपेक्षा व्यास जनवरी 2024 से जिला सहकारी बैंक रायपुर में पोस्टेड थी, उन पर दुर्ग जिला सहकारी बैंक में सीईओ रहते करीब 250 करोड़ के भ्रष्टाचार की शिकायते थी। दुर्ग बीजेपी के नेताओ ने सहकारिता मंत्री केदार कश्यप को पत्र लिखकर निलंबित कर विस्तृत जाँच की मांग किया था। मंत्री के निर्देशों पर जाँच हुई पर लीपापोती कर दी गई।

ad

अपैक्स बैंक से जुड़े लोग बताते है कि अपैक्स बैंक के मुखिया सीईओ से किसी बात से नाराज थे, वे अपेक्षा को हटाने महीने भर पहले मौखिक निर्देशित कर चुके थे,, आदेश आज जारी हुआ है। बैंको में सीईओ को बदलने या हटाने की नौबत आती तो जिम्मेदारों का एक ही रटा-रटाया जवाब होता था कि कैडर अफसर नहीं होने के चलते ट्रांसफर आसान नहीं है। बताते है इस बार मामला बेहद गंभीर और व्यक्तिगत होने पर अपैक्स बैंक प्रबंधन ने अपेक्षा व्यास को मुख्यालय अटैच किया है ताकि धान खरीदी में सब ठीक हो सके।

youtube

सहकारिता में भ्रष्टाचार, जिम्मेदार बने हिस्सेदार ?