स्वतंत्र बोल
रायपुर 21 जुलाई 2026. महिला बाल विकास में संयुक्त संचालक प्रतिक खरे को मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निज स्थापना में पोस्टिंग दी गई। श्री खरे को मंत्री राजवाड़े का विशेष सहायक बनाया गया है। खरे लंबे समय से मुख्य धारा से बाहर छत्तीसगढ़ बाल अधिकार सरंक्षण आयोग में बतौर सचिव पोस्टेड थे, उनकी नियुक्ति को लेकर करीब महीने भर पहले फाइल चली थी, बताते है किसी कारणों से हाउस में पेंडिंग थी, जिसका 20 जुलाई को आदेश जारी हुआ है। रूही टेम्भुरकर के हटने के बाद से विशेष सहायक का पद खाली था। जिला कार्यक्रम अधिकारी बेमेतरा अस्थाई तौर पर अभी मंत्री स्टाफ में काम देख रहे थे, उनका बोझ हल्का हो सकता है। महिला बाल विकास विभाग में बदलाव के दौर से गुजर रहा है। विभाग में आईसीडीएस सेक्शन अभय देवांगन से लेकर मुक्तानंद खूंटे और अर्चना राणा को दिया गया है।
बड़ी खबर: ओएसडी की नियुक्ति, महाप्रबंधक के साथ ओएसडी की दोहरी जिम्मेदारी।


