वन विभाग में ट्रांसफर का खेला? महीनेभर में दोबारा हुआ तबादला

Vvvvvvvvvvvvvvvvvv

स्वतंत्र बोल
रायपुर 28 अक्टूबर 2026. वन विभाग में ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर खेला हो गया है, महीने भर में अधिकारियो का दोबारा तबादला हो गया है। वन विभाग द्वारा 27 अक्टूबर 2026 को सहायक वन सरंक्षको का जंबो तबादला सूची जारी हुआ। एक साथ विभागीय अधिकारियो ने जशपुर से लेकर सुकमा तक एसीएफ को बदल दिया, जिसके बाद बवाल हो गया है। दरअसल इससे पहले 02 सितंबर 2026 को वन विभाग द्वारा 64 सहायक वन सरंक्षकों का ट्रांसफर किया गया था, उसके महीने भर बाद ही 27 अक्टूबर दोबारा 37 अधिकारियो का तबादला हुआ। दोनों सूची में 09 नाम ऐसे है जिनका महीने भर के भीतर दूसरी बार ट्रांसफर हुआ है।

ad

Aaaa

youtube

02 सितंबर को जारी सूची में विकास चंद्राकर, शिखा झा, विष्णुनाथ नाग, सूर्यकान्त सोनी, नुसरत सबा, आलोक जायसवाल, लवकेश गिलहरे, गजेंद्र वर्मा, डिकेन्द्र कुमार नेताम का तबादला हुआ था। 27 अक्टूबर को इन्ही अधिकारियो का तबादला करते हुए दूसरी जगह भेज दिया है। विभाग से जुड़े विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर अरण्य भवन और मंत्री बंगले में पदस्थ लोगो ने जमकर खेला किया है। अपुष्ट जानकारी अनुसार अधिकारियो को मनमाफिक जगहों में पोस्टिंग देकर मोटी रकम वसूला है। इस खेल में जिम्मेदारों ने मुख्यमंत्री सचिवालय को भी अँधेरे में रखकर समन्वय में ट्रांसफर किया है।

साड़ी खरीदी घोटाला: सप्लायर को उपकृत करने एमडी ने नहीं किया टेंडर, सीधे दे दिया वर्कआर्डर..