केदार की सलाहकार मंडली में आर एन सिंह की वापसी, निजी बंगले में बना दफ्तर और सरकारी गाडी !

स्वतंत्र बोल
रायपुर 06 मार्च 2025.  विष्णुदेव साय कैबिनेट में सीनियर मंत्री केदार कश्यप के पूर्व ओएसडी रहे आरएन सिंह की वापसी हो गई है। आरएन सिंह मंत्री केदार कश्यप के बेहद विश्वस्त माने जाते है, जिसके चलते उन्हें मंत्री ने अपने निजी आवास धरमपुरा में बैठक व्यवस्था बनाया है। सिंह श्री कश्यप के पूर्व शिक्षा मंत्री रहते उनके ओएसडी थे, उसके बाद से उनके साथ है। वैसे तो मंत्री केदार कश्यप के ओएसडी तीर्थराज अग्रवाल और निज सचिव जीतेन्द्र गुप्ता व किशोर चौधरी है, बताते है कि  आरएन सिंह को कुछ विशेष कामो के लिए रखा गया है।

ad

सरकारी गाडी और सुविधाएं-

आर एन सिंह केदार कश्यप के साथ लंबे समय से जुड़े है, कश्यप के शिक्षा मंत्री रहते उनके ओएसडी थे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में मंत्री के जलसंसाधन, फारेस्ट विभागों के बड़े फैसले सिंह के माध्यम से होते है और उनसे विशेष सिफारिश के बाद ही लोग मिल पाते है। सिंह की नियुक्ति अधिकृत तौर पर नहीं हुई, पर अधिकांश फ़ाइलें सिंह के माध्यम से मंत्री तक जाती है। सिंह के आवाजाही के लिए सरकारी गाडी दिया गया है। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ है।

youtube

 

‘भारत माला’ मुआवजा घोटाला: तत्कालीन कलेक्टर की भूमिका, रोका जा सकता था घोटाला… राजस्व अधिकारी और भूमाफियाओ पर FIR की मांग।