मंत्री बंगले से विशेष सहायक का मोहभंग, महीनेभर से नदारद!

Nnbb

स्वतंत्र बोल
रायपुर 03 नवंबर 2026. सरकार के एक मंत्री के यहाँ सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मंत्री के विशेष सहायक करीब महीने भर से बंगले नहीं जा रहे है, जिसे लेकर एक तरह की चर्चाये है। विशेष सहायक के किसी रिश्तेदार का सेहत ख़राब होने की सूचनाएं है, हालाँकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि किस रिश्तेदार का सेहत ख़राब है और ईलाज कौन से हॉस्पिटल में चल रहा है ?

ad

दरअसल इसके पीछे की कहानी ऐसा है कि विशेष सहायक पूर्ववर्ती सरकार में मलाईदार पोस्ट में रहे, जंगल के राजा रहे अकबर और ड्राई फ्रूट कारोबारी कुट्टी के खास थे। ऐसे में बीजेपी सरकार में उन्हें अच्छी पोस्टिंग और खासकर मंत्री स्टाफ में पोस्टिंग की उम्मीदे नहीं थी, पर कुछ बिल्डरों और अकबर दरबार के नवरत्नों ने फील्डिंग की। एक भाई साब के माध्यम से बात बनी और मंत्री बंगले में एंट्री मिल गई। जब मीडिया ने इन खबरों में सुर्खियां बटोरी तो उसके बाद से विशेष सहायक गायब है। अंदरूनी सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्यगत कारणों और स्टडी लीव के नाम पर लोगो से दूरी बनाया गया है, ताकि मामला शांत हो सके। जबकि वन से जुड़े अधिकारियो के अनुसार राजधानी के बड़े होटलो में बैठके कर ट्रांसफर पोस्टिंग कर काम वही संभाल रहे, हाल ही में सहायक वन सरंक्षकों के ट्रांसफर में बवाल भी विशेष सहायक की मेहरबानी से हुआ है। बताते है विशेष सहायक ने मंत्री स्टाफ में पोस्टिंग मिलते ही कुछ महीने बाद विशेष सहायक ने अपनी टीम बनाना शुरू किया, मंत्री स्टाफ के अन्य लोगो को, खासकर संगठन से जुड़े लोगो को धीरे धीरे हटाया गया। मंत्री की विवादित कारनामो और धूमिल हुई छवि को सुधारने के बहाने पुराने लोगो को PR से साइड लाइन कर नए लोगो इस काम पर लगाया गया।

youtube

कुछ महीने पहले OSD की छुट्टी हुई थी-
कुछ महीने पहले मंत्री के OSD रहे राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को एक तरफा कार्यवाही कर हटाया गया था। OSD पर ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर विभागीय अधिकरियो से वसूली करने का गंभीर आरोप था, मीडिया में खबरे आने पर तत्कालीन OSD ने भी किसी रिश्तेदार का सेहत ख़राब होने का बहाना बनाकर मंत्री बंगले जाना छोड़ दिया था। किरकिरी होने पर उसे विदा कर दिया गया।