बड़ी खबर: ओएसडी की नियुक्ति, महाप्रबंधक के साथ ओएसडी की दोहरी जिम्मेदारी।

स्वतंत्र बोल
रायपुर 17 जुलाई 2026.  सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के यहाँ ओएसडी की नियुक्तियों का दौर चल रहा है। सहकारिता विभाग के उपपंजीयक युगल किशोर को मंत्री स्टाफ में ओएसडी बनाया गया है। युगल किशोर प्रतिनियुक्ति पर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपैक्स बैंक) में बतौर महाप्रबंधक पदस्थ है, अब उन्हें ओएसडी बनाया गया। उन्हें अपैक्स बैंक में महाप्रबंधक के साथ साथ ओएसडी की दोहरी जिम्मेदारी सौपा गया है। वे सहकारिता विभाग का काम देखेंगे। इससे पहले अपैक्स बैंक के एमडी कमलनारायण कांडे को दोहरी जिम्मेदारी देते हुए मंत्री का ओएसडी बनाया गया था, बाद में उन्हें हटा दिया गया था।

ad

youtube

 

अंदरूनी खबर- OSD ने ओएसडी के लिए बनाया रास्ता..और सिपहसालार के बनाया गया विशेष चेंबर!