इंटर्न डॉक्टरों का मार्च, ₹30 हजार स्टाइपेंड की मांग…

WhatsApp Image 2026 08 13 at 6.31.11 PM

स्वतंत्र बोल
रायपुर 13 अगस्त 2026 MBBS इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर रायपुर में पैदल मार्च किया। इंटर्न डॉक्टर के पैदल मार्च का मार्ग मेकाहारा हॉस्पिटल से मुख्यमंत्री निवास तक का था लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें नियमो के तहत आधे मार्च से ही वापस लौटा दिया, हालाँकि उसके बाद भी इंटर्न्स ने अपनी मार्च पूरी की.

ad

इंटर्न डॉक्टरों की प्रमुख मांग है कि मौजूदा ₹15,900 के मासिक स्टाइपेंड को बढ़ाकर ₹30,000 किया जाए। उनका कहना है कि इंटर्नशिप के दौरान काम और जिम्मेदारियां काफी अधिक होती हैं, ऐसे में स्टाइपेंड भी उनकी मेहनत और जिम्मेदारियों के अनुरूप होना चाहिए।

youtube

पैदल मार्च के दौरान इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने के साथ-साथ बेहतर कार्य वातावरण और इंटर्नशिप पॉलिसी में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई।

डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि वे मरीजों की सेवा के साथ अपनी मेहनत और जिम्मेदारियों के अनुरूप सम्मानजनक स्टाइपेंड की मांग कर रहे हैं।