प्रभाकर के बाद पुलिस ने उसकी नक्सली पत्नी राजे कांगे को भी किया गिरफ्तार, आठ लाख का है ईनाम…
स्वतंत्र बोल
कांकेर 12 जनवरी 2025: खूंखार नक्सली प्रभाकर के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी राजे कांगे को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है. डीवीसीएम रैंक की नक्सली राजे कांगे पर 8 लाख का सरकार ने ईनाम रखा है.
रावघाट एरिया कमेटी की प्रभारी राजे कांगे को कोयलीबेड़ा थाना पुलिस ने कौड़ोसाल्हेभाट गांव से गिरफ्तार किया है. राजे कांगे के साथ उसके शरण देने वाले नक्सल समर्थक श्यामनाथ उसेंडी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बीते माह पुलिस ने नक्सलियों के शीर्ष नेता प्रभाकर को पकड़ा था.CGPSC भर्ती घोटाला: एसके गोयल के बेटे-बहु सहित 3 को CBI ने किया गिरफ्तार, विशेष कोर्ट में किया पेश


