भूपेश बघेल के सामने कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के पूर्व अध्यक्ष, 100 समर्थक भी साथ

Image 2026 11 14T183622.686

स्वतंत्र बोल
कांकेर 14 नवंबर 2026:
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नरहरपुर में नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया। शनिवार को ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेश नेताम ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में नेताम अपने 100 से अधिक समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों को गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया।

ad

भाजपा से इस्तीफे के 20 दिन बाद कांग्रेस में शामिल

भूपेश नेताम ने करीब 20 दिन पहले भाजपा से इस्तीफा दिया था। अब उन्होंने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। दिसंबर में प्रस्तावित नरहरपुर नगर पंचायत चुनाव से पहले उनका कांग्रेस में शामिल होना स्थानीय राजनीति में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।

youtube

‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान के तहत शक्ति प्रदर्शन

नरहरपुर में कांग्रेस ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। कार्यक्रम में भूपेश नेताम के साथ 100 से अधिक समर्थकों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।