छत्तीसगढ़ में अचानक क्यों बढ़े देवभोग दूध के दाम? जानिए क्या है नया रेट

C18a3cbe e7ff 4254 a2ea 2e202770b59c

स्वतंत्र बोल
रायपुर 14 नवंबर 2026:
छत्तीसगढ़ में देवभोग का दूध खरीदना महंगा हो गया है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित (CGCDF) ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। इसके तहत अब देवभोग के एक लीटर दूध का पैकेट खरीदने के लिए उपभोक्ताओं को 59 रुपये की जगह 61 रुपये चुकाने होंगे। दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की सीधी वृद्धि की गई है।

ad

आज से लागू हुई नई दरें

देवभोग दूध के एक लीटर पैकेट की पुरानी कीमत 59 रुपये प्रति लीटर थी, जिसमें 2 रुपये की बढ़ोतरी के बाद यह अब 61 रुपये प्रति लीटर हो गई है। महासंघ की ओर से बढ़ाई गई ये नई दरें आज से पूरे प्रदेश में लागू कर दी गई हैं। हालांकि, दुग्ध महासंघ की ओर से कीमतों में इस इजाफे के पीछे के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक वजह स्पष्ट नहीं की गई है।

youtube

अन्य ब्रांड्स ने भी बढ़ाए हैं दाम

उल्लेखनीय है कि इससे पहले अमूल और मदर डेयरी ने भी 12 नवंबर को दूध के दाम में 2 रुपये से लेकर 4 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया था। इन बड़े ब्रांड्स के बाद अब देवभोग ने भी दो रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में भी दूध की कीमतें बढ़ी हैं, जहां सांची ब्रांड ने दूध के दामों में 2 से 4 रुपये तक का इजाफा किया है।