हरेली पर गरमाई सियासत, अरुण साव ने भूपेश बघेल पर साधा निशाना…

स्वतंत्र बोल
रायपुर 13 अगस्त 2026 हरेली तिहार के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बघेल के बयान को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए उन पर तीखा हमला बोला।साव ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए झारखंड में छात्रों से जुड़े मुद्दे पर पार्टी की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ऐसे मामलों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और आरोप लगाया कि पार्टी देश में भ्रम और अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है।

ad

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के विरोध को लेकर साव ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि जांच में 3,000 करोड़ रुपये से अधिक के भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है और कांग्रेस जिस तरह विरोध कर रही है, उससे उसकी भूमिका पर सवाल उठते हैं।

youtube

रायपुर के अधूरे स्काईवॉक को लेकर साव ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के दौरान काम लंबे समय तक अटका रहा, जिसे अब पूरा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार इसे जल्द पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

वहीं, निर्दोष आदिवासियों की रिहाई की मांग पर साव ने कहा कि सरकार संबंधित मामलों की समीक्षा कर रही है और जांच के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे।

लोक निर्माण विभाग के कामकाज पर उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता सड़कों और भवनों का निर्माण समय पर और बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरा करना है। बारिश के बाद सड़क निर्माण और मरम्मत के कामों में तेजी लाने की बात भी उन्होंने कही।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच हरेली के मंच से शुरू हुई बयानबाजी अब विकास कार्यों, ED कार्रवाई और आदिवासी मामलों तक पहुंच गई है, जिससे प्रदेश की सियासत में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।