स्वतंत्र बोल
रायपुर 22 अगस्त 2026 दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने के लिए राजधानी रायपुर में 31 अगस्त को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। विशेष रोजगार कार्यालय, रायपुर और डॉ. रेड्डीज फाउंडेशन के पीडब्ल्यूडी सेंटर के संयुक्त आयोजन में यह मेला सुंदर नगर स्थित पीडब्ल्यूडी सेंटर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। रोजगार मेले में निजी कंपनी इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड (फ्लिपकार्ट) में असिस्टेंट के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं पास दिव्यांगजन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 10 हजार से 12 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके साथ रोजगार पंजीयन भी अनिवार्य है।
अभ्यर्थियों को मेले में शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो और दिव्यांगता प्रमाण-पत्र साथ लेकर जाना होगा। रोजगार मेला पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। रोजगार मेले के साथ ही डॉ. रेड्डीज फाउंडेशन के पीडब्ल्यूडी सेंटर में दिव्यांगजनों के लिए दो महीने का नि:शुल्क प्रशिक्षण भी शुरू किया जाएगा। प्रशिक्षण में डिजिटल साक्षरता, सॉफ्ट स्किल्स और कम्युनिकेशन जैसी रोजगार से जुड़ी जरूरी चीजें सिखाई जाएंगी। प्रशिक्षण के दौरान रहने और भोजन की सुविधा भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विशेष रोजगार कार्यालय, रायपुर के फोन नंबर 0771-4044081 पर कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में पहुंचें।


