स्वतंत्र बोल
रायपुर, 02 मई 2026: राजधानी रायपुर में आईपीएल का रोमांच चरम पर पहुंचने वाला है। 10 और 13 मई को यहां दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे, जिसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। खास बात यह है कि इन मैचों के टिकट की बुकिंग 3 मई से शुरू हो रही है, और उम्मीद है कि टिकट कुछ ही समय में पूरी तरह बिक सकते हैं।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
आयोजकों के मुताबिक, टिकट केवल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप पर ही उपलब्ध होंगे। दर्शकों को सख्त हिदायत दी गई है कि किसी अन्य वेबसाइट या ऐप से टिकट खरीदने से बचें, क्योंकि फर्जी टिकट का खतरा बना हुआ है।
मुकाबलों की बात करें तो 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच हाई-वोल्टेज मैच खेला जाएगा। इसके बाद 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। दोनों ही मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे, जिससे स्टेडियम में जबरदस्त माहौल बनने की उम्मीद है।
टीमों के आगमन को लेकर भी तैयारियां तेज हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, RCB की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और करीब 6 दिनों तक यहां रुकेगी। इस दौरान टीम मैदान पर अभ्यास भी करेगी। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम के भी 8 मई के बाद राजधानी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
टिकट की कीमतों को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। सबसे सस्ता टिकट करीब ₹2000 का होगा। इसके अलावा ₹2500, ₹3500, ₹5000 और ₹8000 तक की अलग-अलग कैटेगरी में टिकट उपलब्ध होंगे। इस बार दर्शकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए प्लैटिनम सीटों के सामने लगे कांच के पैनल हटा दिए गए हैं, जिससे फैंस खिलाड़ियों को और करीब से देख सकेंगे।
इन मुकाबलों को लेकर शहर में अभी से माहौल गरमाने लगा है। क्रिकेट प्रेमी टिकट बुकिंग शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि यह मुकाबले किसी बड़े त्योहार से कम नहीं माने जा रहे।
