स्वतंत्र बोल
रायपुर 03 जनवरी 2026. छत्तीसगढ़ बाल अधिकार सरंक्षण आयोग द्वारा बच्चों को जागरूक बनाने के लिए एक प्रेरणादायी पहल बाल चौपाल के साथ हुई। आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने शुक्रवार को आरंग विकासखंड के ग्राम पंचायत लखोली में यह बाल चौपाल की शुरुआत की। चौपाल पेड़ की छांव में खुले वातावरण में आयोजित किया गया, जहाँ बच्चों ने प्रकृति के सान्निध्य में बिना किसी औपचारिकता और बिना डर के अपनी बात रखी। डॉ. वर्णिका शर्मा भी बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर उनसे बाते की।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
चौपाल में डॉ. वर्णिका ने बच्चों से बाल अधिकार, वीर बाल दिवस, परीक्षा के तनाव से बचाव, मोबाइल और इंटरनेट के संतुलित उपयोग पर प्रश्नोत्तर तथा हास-परिहास के जरिए बच्चों को जागरूक किया । हर सही जवाब देने वाले बच्चे को उन्होंने एक उपहार भेंट किया गया। बाल चौपाल को संबोधित करते हुए बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा पेड़ की छांव में बच्चों से संवाद करना केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक संदेश हैं कि बच्चों का भविष्य भी प्रकृति की तरह सुरक्षित, मजबूत और संवर्धित होना चाहिए। बाल चौपाल बच्चों की आवाज को सुनने और समझने का सशक्त माध्यम है। जब बच्चे अपनेप्रप्रश्न, समस्याएँ और सपने खुलकर रखते हैं, तभी उनके अधिकारों का वास्तविक संरक्षण संभव होता है। बच्चों से जुड़े हर प्रश्न का संवेदनशील समाधान ही उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव है। इस दौरान आयोग के सचिव प्रतीक खरे, ग्राम की जनपद सदस्य, सरपंच, सचिव और शाला के पदाधिकारी तथा पालक भी उपस्थित थे ।

