राजधानी में सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी का जमावड़ा, मुख्यमंत्री लेंगे क्लास।

स्वतंत्र बोल
रायपुर 11 अक्टूबर 2025.    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को प्रदेश भर के सभी कलेक्टर्स के कॉन्फ्रेंस करेंगे। सुबह 10.30 मंत्रालय के पांचवे फ़्लोर में बने ऑडिटोरिम में कांफ्रेस शुरू होगा, जो देर शाम साढ़े 6 बजे तक चलेगा। कॉन्फ्रेंस में सभी 33 जिलों के कलेक्टर्स शामिल होने आज देर रात तक रायपुर पहुंच चुके है। इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी विभागीय सचिव, संभागायुक्त और कलेक्टर शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव से अपने दो वर्षो के कार्यकाल में दूसरा कलेक्टर कॉन्फ्रेंस है। कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन यानी सोमवार को प्रदेश के सभी जिलोए के पुलिस अधीक्षकों के साथ मुख्यमंत्री कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमे कलेक्टर्स और सभी जिलों के डीएफओ भी शामिल होंगे। डीएफओ को पहली बार कॉन्फ्रेंस में शामिल किया गया है। कॉन्फ्रेस में 18 महत्वपूर्ण विषयो में चर्चा होगी जिसमे धान खरीदी, शिक्षा, स्वास्थ्य, कुपोषण और शिक्षा गुणवत्ता में सुधार सहित अनेक महत्वपूर्ण विषय है।

 

error: Content is protected !!