130 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि जुटे, छत्तीसगढ़ पवेलियन में क्या होगा खास?

Untitled

स्वतंत्र बोल
रायपुर 2 नवंबर 2026:
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ अपनी ऊर्जा क्षमता और निवेश की संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पेश कर रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचकर छत्तीसगढ़ पवेलियन का अवलोकन करेंगे। यहां प्रदेश की ग्रीन एनर्जी परियोजनाओं, ऊर्जा क्षमता, भविष्य की योजनाओं और निवेश के अवसरों को प्रदर्शित किया गया है।

ad

मुख्यमंत्री समिट में शामिल होने आए देश-विदेश के निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद होने वाली मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों की राउंड टेबल चर्चा में साय छत्तीसगढ़ का ऊर्जा विजन प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान प्रदेश में ऊर्जा क्षेत्र के विकास की संभावनाओं और निवेश के अवसरों की जानकारी दी जाएगी।

youtube

130 से अधिक देशों के प्रतिनिधि ले रहे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वैश्विक समिट का उद्घाटन किया है। 2 से 5 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में 130 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

समिट में अलग-अलग राज्यों ने अपने पवेलियन और प्रदर्शनियां लगाई हैं। इनके जरिए राज्य अपनी ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों, चल रही परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर पेश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विभिन्न राज्यों के पवेलियनों का अवलोकन करेंगे।

निवेशकों के सामने रखेगा छत्तीसगढ़ की ऊर्जा क्षमता

छत्तीसगढ़ इस सम्मेलन के जरिए देश और विदेश के निवेशकों को प्रदेश की ऊर्जा क्षमता और ग्रीन एनर्जी के लक्ष्यों से परिचित करा रहा है। राज्य सरकार का जोर ऊर्जा क्षेत्र में उपलब्ध निवेश अवसरों को सामने रखने पर है।

छत्तीसगढ़ पवेलियन में प्रदेश की ऊर्जा परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों के सामने राज्य की ऊर्जा विकास योजनाओं और निवेश की संभावनाओं को रखेंगे।