स्वतंत्र बोल
रायपुर 03 जनवरी 2026. सरकार के मंत्रियो द्वारा ओएसडी, विशेष सहायक और निज सचिव बदलने का क्रम जारी है। हाल ही दो मंत्रियो ने निज स्थापना में पदस्थ अधिकारियो की छुट्टी कर दी, जिसके बड़ा चर्चाओं का माहौल गर्म है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने ओएसडी विपुल गुप्ता को हटा दिया है, गुप्ता करीब डेढ़ साल से मंत्री बंगले में पोस्टेड थे, वे संयुक्त कलेक्टर बिलासपुर थे। जिन्हे प्रतिनियुक्ति पर ओएसडी बनाया गया था, आनन फानन में मंत्री बंगले से विदा कर दिया गया। उनके स्थान पर जिला पंचायत कबीरधाम के सीईओ अजय त्रिपाठी को अरुण साव का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इसके पहले गोपाल पटवा और अन्य को भी हटा दिया गया था।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
उधर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निज सचिव रहे दुर्गेश धारे को हटा दिया गया है। दुर्गेश धारे मंत्री के साथ शुरुआती दौर से था, जिसे अचानक हटा दिया गया। धारे को हटाने के बाद अनेक तरह की चर्चाये है। इससे कुछ दिन पहले दुर्गेश वर्मा को हटाया गया था। मंत्री से जुड़े लोगो के अनुसार मंत्री के बेटे जो कभी बंगलौर में नौकरी करते थे, अब अपने पापा का सारा काम संभाल रहे है। ऐसे में उनके रास्ते में रूकावट बनने वाले लोगो को साइड लाइन किया जा रहा है।
