Morning Shot से शरीर में जमी सभी गंदगी होगी साफ! जानें फायदे और बनाने की विधि

Morning Shot से शरीर में जमी सभी गंदगी होगी साफ! जानें फायदे और बनाने की विधि

स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 15 जनवरी 2025:
हमारे शरीर में टॉक्सिन्स और गंदगी जमा हो जाते हैं, जो कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का कारण बन सकती है। ऐसे में हमें अपने शरीर को डिटॉक्स करने की जरूरत होती है, ताकि हम स्वस्थ रह सकें।

इसके लिए हमें सुबह की शुरुआत भी हेल्दी तरीके से करनी चाहिए। हम आपको एक ऐसे मॉर्निंग शॉट, जिसमें अदरक, आंवला और हल्दी जैसी आयुर्वेदिक सामग्रियों का उपयोग किया गया है, के बारे में बता रहे हैं, जिसको रोजाना पीने से आपके शरीर को ताजगी मिलेगी और शरीर की सभी गंदगी आसानी से बाहर निकलेगी। इन शॉट्स को रोजाना पीने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। जानिए इसके फायदे।

Morning Shot: एक्सपर्ट एडवाइस

मॉर्निंग शॉट्स के बारे में यह जानकारी हमें डॉक्टर हंसा दे रही हैं, जो आयुर्वेदिक स्पेशलिस्ट और योगगुरु हैं। उन्होंने द रिच नामक यूट्यूब पेज पर पॉडकास्ट शो में लोगों को स्वस्थ रहने की कुछ सलाह दी हैं, जिनमें सुबह के इस शॉट के बारे में भी बताया है।

Morning Shot: क्या है यह शॉट?

डॉक्टर हंसा कहती हैं कि हमें रोजाना इन 4 सुपरफूड्स का सेवन करना चाहिए, जिसमें आंवला, हल्दी, अदरक और दही शामिल हैं। वे कहती हैं कि अदरक के रस और आंवला के रस को मिलाकर एक हेल्दी शॉट बनाया जा सकता है। आप चाहें, तो इसमें हल्दी भी मिला सकते हैं। इस सीजन में कच्ची हल्दी भी आसानी से मिल जाती है। तो इन तीनों के रस को मिलाकर एक शॉट बना लीजिए, जिसे आपको सुबह के समय खाली पेट पीना होगा। आपको इसे बासी मुंह ही पीना होगा, ताकि मुंह में मौजूद बैक्टीरिया, जो कि गुड बैक्टीरिया माने जाते हैं, वो भी इस शॉट के साथ शरीर के अंदर पहुंच सकें। आपको इस शॉट को फ्रेश बनाकर पीना होता है।

Auto Expo 2025: ऑटो एक्सपो में Skoda पेश करने जा रही ये 3 नई कारें, मिलेंगे एकदम नए फीचर्स