चुनाव आयुक्त के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बवाल: जानिए महिला प्रदर्शनकारी ने पुलिस पर क्यों लगाया कपड़े फाड़ने का आरोप?

Cockroach Janta Party protest

स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 4 अक्टूबर 2026 :
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान भारी बवाल खड़ा हो गया है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के बीच एक महिला प्रदर्शनकारी ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों ने उसे जमीन पर घसीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए।

ad

घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में महिला जमीन पर बैठी नजर आ रही है और दिल्ली पुलिस पर कथित बदसलूकी और मारपीट का आरोप लगा रही है। महिला का कहना है कि वे लोग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनके साथ बर्बरता की।

youtube

महिला का आरोप: सत्ता में बैठे लोगों की सुरक्षा में लगी है पुलिस

प्रदर्शनकारी महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जबरन उन्हें वहां से हटाने के लिए बर्बरता का सहारा लिया और घसीटकर हटाया। महिला ने कहा कि दिल्ली पुलिस केवल सत्ता में बैठे लोगों की सुरक्षा में जुटी रहती है, जबकि आम लोगों की समस्याओं और उनकी आवाज़ की उसे कोई चिंता नहीं है।

पुलिसकर्मियों द्वारा घसीटे जाने का वीडियो भी आया सामने

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल एक अन्य वीडियो में पुलिसकर्मी महिला प्रदर्शनकारी को जमीन से उठाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में महिला पुलिसकर्मी उस प्रदर्शनकारी महिला के हाथ और पैर पकड़कर उसे जबरन वहां से ले जाती नजर आ रही हैं। घटना के बाद से दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं।