BIG BREAKING: जम्मू के सांबा और पंजाब के फिरोजपुर में सुनी गई धमाकों की आवाज, कई जगह ब्लैकआउट

स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली, 09 मई 2025:
 भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार दूसरे दिन भी तनाव की स्थिति बनी रही। पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में हमले किए। पाकिस्तान के सभी हमलों को भारत के S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया।

ad

वहीं पाकिस्तान के 2 फाइटर जेट F-16 और JF-17 को भी गिरा दिया। पाकिस्तान पर पलटवार करते हुए भारत ने लाहौर, कराची और रावलपिंडी में HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम को भी तबाह कर दिया।

youtube

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आज जम्मू रवाना हो रहे हैं। भारत ने पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी दी है कि अगर पड़ोसी मुल्क अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो भारत हर वार का मुंहतोड़ जवाब देगा।