टनल के खुलने से जम्मू-कश्मीर में यात्रा और व्यापार को नई गति मिलेगी; बोले पीएम मोदी

टनल के खुलने से जम्मू-कश्मीर में यात्रा और व्यापार को नई गति मिलेगी; बोले पीएम मोदी
स्वतंत्र बोल
जम्मू कश्मीर ,13 जनवरी 2025:
प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू कश्मीर के लोगों की भूमिका को सराहा और कहा कि यह सब किसी एक सरकार के द्वारा नहीं हो सकता। जम्मू कश्मीर के हालात बदलने का बहुत बड़ा श्रेय यहां की आवाम को जाता है।प्रधानमंत्री ने श्रीनगर में पहली बार आयोजित इंटरनेशनल मैराथन का भी उल्लेख किया। कहा कि श्रीनगर में पहली बार इंटरनेशनल मैराथन हुई थी, जो आनंद से भरी थी। मुझे याद है कि मुख्यमंत्री जी ने भी उस मैराथन में हिस्सा लिया था और वह वीडियो वायरल हुआ था। मैं विशेष रूप से मुख्यमंत्री जी को बधाई देना चाहता हूं। जब मैं दिल्ली में उनसे मिला था, तो वह उत्साहित थे और हमें बताया था कि यह आयोजन कश्मीर के लिए एक नई दिशा है। मोदी ने इस अवसर पर कश्मीर के विकास में स्थानीय लोगों की मेहनत और योगदान को सलाम किया और भरोसा जताया कि जम्मू कश्मीर का भविष्य और भी उज्जवल होगा।
मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अमन और तरक्की का असर पर्यटन सेक्टर में पहले ही दिखने लगा है। साल 2024 में 2 करोड़ से अधिक पर्यटकों ने जम्मू कश्मीर की यात्रा की। सोनमर्ग में भी पिछले 10 सालों में 6 गुना ज्यादा टूरिस्ट आए हैं। इसका फायदा होटल वालों, होमस्टे वालों, ढाबा वालों, कपड़े की दुकानदारों, और टैक्सी वालों को हुआ है। जम्मू कश्मीर अब विकास की नई कथा लिख रहा है और पीछे छोड़कर यह क्षेत्र फिर से धरती का स्वर्ग बनने की पहचान वापस पा रहा है। लोग रात के समय लाल चौक पर आइसक्रीम खाने जाते हैं, रात के समय भी सड़कों पर रौनक रहती है। कश्मीर के लोग ने व्यू मार्केट को नया हैबिटेट सेंटर बना दिया है। सोशल मीडिया पर हम देख सकते हैं कि यहां के म्यूजिशियन और सिंगर्स ढेर सारी परफॉर्मेंस करते हैं। लोग बच्चों के साथ सिनेमा हॉल में फिल्में देखते हैं और आराम से खरीदारी करते हैं।
नहीं मिलेगा पेट्रोल… नए नियम को न मानने वाले नहीं भरवा पाएंगे Petrol, आखिर क्या है इसके पीछे की वजह…

ad

पीएम मोदी ने कहा कि इसके साथ ही भारत में करोड़ों लोगों को मुफ्त इलाज मिल रहा है, जिसका जम्मू कश्मीर के लोगों को भी बड़ा फायदा हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि नौजवानों की पढ़ाई के लिए देश भर में नए मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निकल कॉलेज लगातार बनाए जा रहे हैं। जम्मू कश्मीर में भी बीते 10 सालों में शिक्षा संस्थान बने हैं, जो युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान कर रहे हैं।

youtube

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनमर्ग टनल के उद्घाटन के दौरान जम्मू-कश्मीर और पूरे देश के लिए विकास के नए दौर की शुरुआत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस चैनल और विकास के नए दौर के लिए मैं तहे दिल से बधाई देता हूं। आज भारत तरक्की की नई बुलंदी की तरफ बढ़ चुका है। हर देशवासी 2047 तक भारत को डेवलप नेशन बनाने में जुटा है और यह तभी संभव है जब हमारे देश का कोई भी हिस्सा, कोई भी परिवार, विकास से पीछे न छूटे। पीएम ने यह भी बताया कि सरकार सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ काम कर रही है। हमारी सरकार पूरे समर्पण से दिन-रात काम कर रही है ताकि जम्मू कश्मीर सहित पूरे देश के हर कोने में विकास का लाभ पहुंचे। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने जम्मू-कश्मीर और पूरे देश के चार करोड़ से ज्यादा गरीबों को पक्के घर दिए हैं। आने वाले समय में तीन करोड़ और नए घर मिलने वाले हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र में हमारी सरकार बनने के बाद ही 2015 में सोनमर्ग टनल के वास्तविक निर्माण का काम शुरु हुआ था। मुझे खुशी है कि इस टनल का काम हमारी ही सरकार में पूरा भी हुआ है। सोनमर्ग सुरंग सर्दियों के दौरान सोनमर्ग की कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी। यह सोनमर्ग और क्षेत्र में पर्यटन को नए पंख देगी। जल्द ही जम्मू और कश्मीर में कई सड़क और रेल संपर्क पूरे हो जाएंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि कश्मीर वादी को जल्द ही रेल से जोड़ा जाएगा। यह एक और बड़ा कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट है, जिस पर काम चल रहा है। कश्मीर को रेल से जोड़ने से यहां एक नई ऊर्जा आएगी और लोगों को जोड़ों के साथ-साथ आसानी से यात्रा करने का मौका मिलेगा। मोदी ने कहा कि कश्मीर और जम्मू के लोगों के लिए यह कनेक्टिविटी परियोजनाएं उनके जीवन में बदलाव लाएंगी और उनके लिए विकास के नए रास्ते खोलेंगी। पीएम मोदी ने कहा कि आप पक्का मानिए, ये मोदी है वादा करता है, तो निभाता है। हर काम का एक समय होता है और सही समय पर सही काम भी होने वाले हैं।

CM विष्णुदेव साय का बड़ा निर्णय, दलहन-तिलहन उत्पादक किसानों की चमकी किस्मत

इस टनल से लोगों की जिंदगी आसान होगी और लैंडस्लाइड के कारण रास्ते बंद होने की समस्या कम होगी। अस्पतालों और कॉलेजों तक पहुंचने में जो कठिनाइयां होती थीं, वह भी कम होंगी। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि केंद्र में उनकी सरकार बनने के बाद, 2015 में सोनमर्ग टनल का वास्तविक निर्माण कार्य शुरू हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर की सर्दियों में टनल से होने वाले फायदे के बारे में भी बताया। कहा कि इस टनल के माध्यम से सोनमर्ग की कनेक्टिविटी बनी रहेगी और इस पूरे इलाके में टूरिज्म को नए पंख मिलेंगे। यह कनेक्टिविटी पूरे क्षेत्र के लिए एक नया युग लेकर आएगी। आने वाले दिनों में रोड और रेल कनेक्टिविटी के कई प्रोजेक्ट जम्मू-कश्मीर में पूरे होने वाले हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि ये मौसम सोनमर्ग जैसे पर्यटन स्थल के लिए नए मौके भी लाता है। देश भर से सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। कश्मीर की वादियों में आकर वो लोग आपकी मेहमाननवाजी का भरपूर आनंद ले रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं एक बड़ी सौगात लेकर आपके एक सेवक के रूप में आपके बीच आया हूं। कुछ दिन पहले मुझे जम्मू में आपके अपने रेल डिवीजन का शिलान्यास करने का अवसर मिला था। ये आपकी बहुत पुरानी डिमांड थी। आज मुझे सोनमर्ग टनल देश को और आपको सौंपने का मौका मिला है। यानी जम्मू-कश्मीर की, लद्दाख की एक और बहुत पुरानी डिमांड आज पूरी हुई है। जब हम काम शुरू करते हैं, तो उसे पूरा भी करते हैं। हर काम का एक सही समय होता है और हम हमेशा उस समय में सही काम करते हैं।

पीएम ने कहा कि आज का दिन बहुत ही खास है। आज देश के हर कोने में उत्सव का माहौल है। आज से ही प्रयागराज में महाकुंभ आरंभ हो रहा है। करोड़ों लोग वहां पवित्र स्नान के लिए उमड़ रहे हैं। आज पंजाब समेत पूरा उत्तर भारत लोहड़ी की उमंग से भरा है। ये समय उत्तरायण, मकर संक्रांति, पोंगल जैसे कईं त्योहारों का है। मैं देश और दुनिया में इन त्योहारों को मना रहे सभी लोगों के मंगल की कामना करता हूं।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि सोनमर्ग टनल केवल जम्मू-कश्मीर के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना नहीं है, बल्कि यह पूरे देश के लिए विकास का प्रतीक है। इस टनल के खुलने से अब जम्मू-कश्मीर में यात्रा और व्यापार को नई गति मिलेगी, जिससे क्षेत्र में विकास के नए रास्ते खुलेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि ये मौसम, ये बर्फ, ये बर्फ की सफेद चादर से ढकी खूबसूरत पहाड़ियां, इन्हें देखकर दिल एकदम प्रसन्न हो जाता है। दो दिन पहले हमारे मुख्यमंत्री जी ने सोशल मीडिया पर यहां की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। उन तस्वीरों को देखने के बाद यहां आपके बीच आने के लिए मेरी बेसब्री और बढ़ गई थी।

जेड-मोड़ सुरंग के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “सबसे पहले मैं उन सभी भाइयों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने सबसे कठिन परिस्थितियों में, अपनी जान जोखिम में डालकर, देश और जम्मू-कश्मीर की प्रगति के लिए काम किया। साथ ही हमारे सात श्रमिक साथियों ने अपनी जान गंवाई, लेकिन सभी चुनौतियों को पार करते हुए इस काम को पूरा किया। आज मैं हमारे उन सात साथियों को याद करना चाहता हूं जिन्होंने अपनी जान गंवाई।”