पंचायत चुनाव के नतीजे: कांग्रेस को बढ़त, मंत्री परिवार का सूपड़ा साफ..जानें कौन-कौन हारा

Untitled

स्वतंत्र बोल
जयपुर 20 नवंबर 2026:
राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजों में कई बड़े राजनीतिक चेहरों को हार का सामना करना पड़ा है। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी और बेटे समेत परिवार के तीन सदस्य चुनाव हार गए। वहीं, राजस्थान पुलिस के DIG अरशद अली की पत्नी जरीना खान भी जिला परिषद चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सकीं। सीकर जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के शुरुआती नतीजों में कई प्रमुख उम्मीदवारों को शिकस्त मिली है। इनमें भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष इन्द्रा चौधरी भी शामिल हैं।

ad

मंत्री झाबर सिंह खर्रा के परिवार को हार

श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड नंबर 20 से भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह खर्रा चुनाव हार गए। यह वार्ड ग्राम पंचायत कल्याणपुरा थोई से जुड़ा है। श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड नंबर 19 से मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बड़े बेटे दुर्गा सिंह खर्रा को भी हार का सामना करना पड़ा। अजीतगढ़ पंचायत समिति के वार्ड नंबर 17 से मंत्री की पत्नी शांति देवी भी चुनाव नहीं जीत सकीं। वह 51 वोट से हार गईं।

youtube

DIG की पत्नी भी नहीं जीत सकीं चुनाव

जिला परिषद के वार्ड नंबर 47 से राजस्थान पुलिस के DIG अरशद अली की पत्नी जरीना खान चुनाव हार गईं। इस सीट पर कांग्रेस की नसीम बानो ने जीत दर्ज की।

जिला परिषद वार्ड 48 से इन्द्रा चौधरी हारीं

सीकर जिला परिषद के वार्ड नंबर 48 से भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष इन्द्रा चौधरी को भी हार मिली है। वहीं, जिला परिषद के वार्ड नंबर 44 से भाजपा के ताराचंद धायल ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के अनिल को हराया। राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजों में कई प्रमुख उम्मीदवारों की हार से स्थानीय राजनीतिक समीकरणों में बदलाव देखने को मिल रहा है।