स्वतंत्र बोल
रायपुर,23 मई 2026: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता की जमकर सराहना की। मुख्यमंत्री के इस संदेश के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है।
सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नितिन नवीन के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और उत्कृष्ट संगठनात्मक क्षमता से भारतीय जनता पार्टी लगातार नई ऊर्जा, मजबूती और जनविश्वास के साथ आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में प्रभु श्री राम से नितिन नवीन के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के प्रति समर्पित सफल जीवन की कामना भी की। उन्होंने लिखा कि आपका मार्गदर्शन सदैव राष्ट्रसेवा और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाता रहे।
सीएम साय के इस संदेश को भाजपा संगठन में अहम माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भी सोशल मीडिया पर नितिन नवीन को जन्मदिन की बधाइयां दीं। वहीं राजनीतिक जानकार इसे संगठनात्मक एकजुटता और नेतृत्व के प्रति समर्थन के तौर पर देख रहे हैं।


