भाजपा के 12 कार्यकर्ता हुए पार्टी से निष्कासित
स्वतंत्र बोल
जगदलपुर 06 फरवरी 2025: जगदलपुर में भाजपा के 12 कार्यकर्ताओं को संगठन ने 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है। इन्हें नगर निगम चुनाव में अलग-अलग वार्ड से पार्षद चुनाव के लिए पार्टी से टिकट नहीं मिला था। इसी बात से ये नाराज होकर पार्टी से बगावत किए और निर्दलीय खड़े हो गए। समझाइश के बाद भी नहीं माने। वहीं अनुशासन तोड़ने और पार्टी से बगावत करने को लेकर अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने जगदलपुर के इन सभी 12 कार्यकर्ताओं को 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। निष्कासन का आदेश भी जारी किया गया है।


