विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, रायपुर जेल में है बंद

विधायक देवेंद्र यादव

स्वतंत्र बोल
रायपुर, 20 फरवरी 2025:
बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव रायपुर की जेल में बंद है। अब उन्हें जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर हुई सुनवाई के बाद जमानत के निर्देश जारी कर दिए हैं। माना जा रहा है कि स्थानीय प्रक्रिया के बाद शुक्रवार शाम तक देवेंद्र यादव रायपुर जेल से बाहर आएंगे।