पूजा स्पेशल ट्रेन अब 5 नवंबर को चलेगी, वापसी की तारीख भी बदली

WAP 4 Class locomotive of Indian Railways 20190603044845 TRAIN (1)

स्वतंत्र बोल
रायपुर 3 नवंबर 2026:
दुर्ग और हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन के दूसरे फेरे की तारीख और गाड़ी संख्या में बदलाव किया गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार, दुर्ग से 8 नवंबर को रवाना होने वाली ट्रेन अब 5 नवंबर 2026 को चलेगी। वहीं, हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग लौटने वाली ट्रेन 9 नवंबर की जगह 6 नवंबर को रवाना होगी।

ad

रेलवे ने दोनों तरफ की ट्रेनों के नंबर भी बदल दिए हैं। दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन अब गाड़ी संख्या 08753 और वापसी में हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग आने वाली ट्रेन गाड़ी संख्या 08754 के साथ संचालित होगी।

youtube

जानें दोनों ट्रेनों की नई तारीख और नंबर

रूट पुरानी तारीख और नंबर नई तारीख और नंबर
दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन 8 नवंबर 2026, गाड़ी संख्या 08751 5 नवंबर 2026, गाड़ी संख्या 08753
हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग 9 नवंबर 2026, गाड़ी संख्या 08752 6 नवंबर 2026, गाड़ी संख्या 08754

रेलवे ने यात्रियों से की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से कहा है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन की संशोधित तारीख और गाड़ी संख्या की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। इससे यात्रा के दौरान होने वाली असुविधा से बचा जा सकेगा।