महतारी वंदन योजना में इस बार किसे मिलेगी 13वीं किस्त? जानें पूरा अपडेट

Amit Shah presser 1024x576

स्वतंत्र बोल
रायपुर 3 नवंबर 2026:
छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त 3 नवंबर 2026 को जारी की जाएगी। राज्योत्सव समारोह के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह महिलाओं के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे। इस किस्त के तहत प्रदेश की 67 लाख 40 हजार 410 पात्र महिलाओं को कुल 632 करोड़ 63 लाख 67 हजार 750 रुपये दिए जाएंगे।

ad

राज्योत्सव समारोह में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अध्यक्षता करेंगे। राशि का भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे बैंक खातों में किया जाएगा।

youtube

किसे मिलेगी 33वीं किस्त?

योजना के तहत ई-केवाईसी पूरी करा चुकीं 67 लाख 33 हजार 502 महिला हितग्राहियों को इस बार की किस्त मिलेगी। वहीं, नियद नेल्ला नार कैंप क्षेत्र की 6,908 महिलाओं को 13वीं किस्त की राशि दी जाएगी।

इस तरह कुल 67 लाख 40 हजार 410 महिलाओं को इस चरण में योजना का लाभ मिलेगा।

अब तक 20,717 करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से लागू की गई थी। इसकी पहली किस्त 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की थी।

योजना के तहत अब तक 32 किस्तों में महिलाओं को कुल 20,717.87 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। 33वीं किस्त की राशि जुड़ने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 21,350.50 करोड़ रुपये हो जाएगा।

पोर्टल और ऐप से देख सकेंगी भुगतान की स्थिति

योजना के तहत मिलने वाली राशि से महिलाएं अपनी जरूरतें पूरी करने के साथ परिवार की आर्थिक गतिविधियों में भी योगदान दे रही हैं। हितग्राही महिलाएं भुगतान की स्थिति और अन्य जानकारी योजना के आधिकारिक पोर्टल mahtarivandan.cgstate.gov.in पर देख सकती हैं। इसके अलावा प्ले स्टोर पर उपलब्ध मोबाइल ऐप से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।