स्वतंत्र बोल
रायपुर 3 नवंबर 2026: दुर्ग और हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन के दूसरे फेरे की तारीख और गाड़ी संख्या में बदलाव किया गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार, दुर्ग से 8 नवंबर को रवाना होने वाली ट्रेन अब 5 नवंबर 2026 को चलेगी। वहीं, हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग लौटने वाली ट्रेन 9 नवंबर की जगह 6 नवंबर को रवाना होगी।
रेलवे ने दोनों तरफ की ट्रेनों के नंबर भी बदल दिए हैं। दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन अब गाड़ी संख्या 08753 और वापसी में हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग आने वाली ट्रेन गाड़ी संख्या 08754 के साथ संचालित होगी।
जानें दोनों ट्रेनों की नई तारीख और नंबर
| रूट | पुरानी तारीख और नंबर | नई तारीख और नंबर |
|---|---|---|
| दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन | 8 नवंबर 2026, गाड़ी संख्या 08751 | 5 नवंबर 2026, गाड़ी संख्या 08753 |
| हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग | 9 नवंबर 2026, गाड़ी संख्या 08752 | 6 नवंबर 2026, गाड़ी संख्या 08754 |
रेलवे ने यात्रियों से की अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से कहा है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन की संशोधित तारीख और गाड़ी संख्या की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। इससे यात्रा के दौरान होने वाली असुविधा से बचा जा सकेगा।


